आज हम राजस्थान की प्रमुख छतरियां जो की राजस्थान की सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण टॉपिक है का विस्तार से अध्ययन करेंगे। छतरी एक ऐसी ईमारत होती है जो किसी राजा या महापुरुष के दहन के स्थान पर उसके पुत्रों या परिवारजनों द्वारा बनाई जाती है। राजस्थान में इस प्रकार की बहुत सी इमारतें है जिनका अध्ययन इस blog में करेंगे। छतरी कई प्रकार की हो सकती है जैसे 1 खम्भे की छतरी, 2 खम्भों की छतरी, 4 खम्भों की छतरी, 8 खम्भों की छतरी, 12 खम्भों की छतरी, 16 खम्भों की छतरी, 32 खम्भों की छतरी, 64 खम्भों की छतरी, 80 खम्भों की छतरी, 84 खम्भों की छतरी। राजस्थान में ये सभी प्रकार की छतरियां है। तो आईये जिलेवार छतरिओं का वर्णन करते है।